
बर्ड फ्लू के खौफ से चिकन व अंडे के आधे रह गए भाव
बर्ड फ्लू की आशंका के चलते लोग चिकन व अंडे खाने से परहेज करने लगे हैं। इससे मोर गोवा अंडे के रेट में गिरावट आई है। सर्दी के मौसम में अंडों व मुर्गो के रेट हर बार तेजी से बढ़ते हैं लेकिन वर्ड्स लोग की आहट से पोल्ट्री फार्म में दाम आधे रह गए। वही रिटेल में बेचने वाले भी प्रति किलो में ₹20 से ₹30 कम करके बेच रहे हैं। पोल्ट्री फॉर्म संचालक अपने यहां तैयार मुर्गों को जल्द से जल्द बिक्री करने में जुट गए हैं। पिछले 4 दिन से रेट में तेजी से गिरावट आई है पहले मुर्गा 92 से 95 प्रति किलो बिक रहा था। अब बाजार में 40 -45 रुपए किलो बिक रहा है। पहले अंडे प्रति कैरेट 160 तक पहुंच गए थे अब प्रति कैरेट 120 रह गए हैं। इससे पोल्ट्री फार्म संचालक बेहद चिंतित है इस कारण पोल्ट्री फॉर्म संचालकों को लॉक डाउनलोड में हुए भारी नुकसान जैसी चिंता सताने लगी है। बर्ड फ्लू के बढ़ते खतरे को रोकने के लिए पशुपालन विभाग ने गाइडलाइन जारी की हुई है। जिले में पक्षियों पर निगाह रखने के लिए सोमवार को रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया जाएगा। रैपिड रिस्पांस टीम सब डिवीजन स्तर पर गठित होगी। इसी के साथ मुर्गी फार्म के आसपास चूने का छिड़काव करने के लिए कहा गया है। इसी के साथ मुर्गी फार्म को रिहायशी बस्ती से दूर करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
Tags
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!