
एनजीओ के लोगों ने 20 हजार महीने कमाने का झांसा देकर, महिलाओं से की ठगी
फरीदाबाद में ठगी का मामला सामने आया है। जिसमें कुछ एनजीओ के लोगों ने घर बैठे ₹20000 कमाने का लालच देकर 150 से अधिक महिलाओं को ठगा है। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि 1000 - 5000 रुपए तक ठग लिए गए। वास्तविकता का पता चलने पर जब महिलाओं ने अपने पैसे वापस करने को कहा तो वह अनसुनी करने लगे। इसके बाद पीड़ित महिलाओं ने दिन मंगलवार को चावला कॉलोनी पुलिस चौकी में जाकर हंगामा शुरू कर दिया।
पीड़ित महिलाओं के विरोध करने पर पुलिस ने उन धोखेबाज के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। इस धोखाधड़ी के मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। चावला कॉलोनी निवासी नीलम, गीता,पूजा,सुशीला ने पुलिस से शिकायत के तौर पर कहा कि करीब दो-तीन महीने पहले मनोज कुमार और महिला अनीता एक संस्था के नाम को लेकर मिले थे। वह संस्था प्रॉब्लम सिल्वर कंसलटेंट ऑर्गेनाइजेशन ट्रस्ट , आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं रिसर्च के नाम से है। इसी के आधार पर उन्हें ₹20000 कमाने का झांसा दिया। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि फर्जी संस्था के साथ-साथ नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। जिसमें उन्होंने 1000 से ₹5000 तक महिलाओं से वसूल करके कल्पित रसीद भी बना कर दे दी। जिसके द्वारा महिलाओं को यकीन हो जाए। संदेह होने पर जब संस्था की जांच की गई। तो वह फर्जी संस्था निकली। पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर दिन मंगलवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!